Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब चुनावी बिसात पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह आमने-सामने! अक्षरा ने की गिरिराज सिंह से मुलाकात, जानें क्या खिल रहा है गुल

Aryan
7 Oct 2025 6:30 PM IST
अब चुनावी बिसात पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह आमने-सामने! अक्षरा ने की गिरिराज सिंह से मुलाकात, जानें क्या खिल रहा है गुल
x
अक्षरा सिंह साल 2023 में भी अपने पिता के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज के मंच पर नजर आईं थीं।


पटना। बिहार के चुनावी रंग में रंगने के लिए भोजपुरी सितारे पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। नेताओं के साथ इनकी अलग ही राजनीतिक कैमिस्ट्री दिख रही है। पहले पवन सिंह थे अब भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात की खबर सामने आ रही है। हाल ही में पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद भाजपा में एंट्री लिया था। चुनावी सीजन में अक्षरा और गिरिराज की मुलाकात के बाद इसे सियासी नजरिये से देखा जा रहा है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि दोनों के बीच किस मुद्दे पर बात हुई है उधर, लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी ऑफर मिलने पर बीजेपी से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश जताई है।

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा

गिरिराज सिंह से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद मिला है। इस बात से लोगों के मन में कई तरह के विचार आ रहे हैं। कुछ लोग उनसे पवन सिंह के अपोजिट में चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।

बिहारी राजनीति में छाया सस्पेंस

अक्षरा के इस पोस्ट से बिहार की राजनीति में सस्पेंस छा गया है। चुनावी सीजन में यह मुलाकात किस तरह की थी अभी तस्वीर साफ नहीं है। कुछ यूजर्स को लग रहा है कि उनको पवन सिंह के खिलाफ टिकट मिलने वाला है।

जनसुराज के मंच पर भी दिख चुकी हैं

गौरलतब है कि अक्षरा सिंह साल 2023 में भी अपने पिता के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज के मंच पर नजर आईं थीं। उन्होंने प्रशांत किशोर की तारीफ भी की थी।


Next Story