Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इस साल फरवरी में बन रहा 'परफेक्ट कैलेंडर', हफ्ते के हर दिन आएंगे 4-4 बार, जानें क्या है इन दावों का सच...

Aryan
2 Feb 2026 6:40 PM IST
इस साल फरवरी में बन रहा परफेक्ट कैलेंडर, हफ्ते के हर दिन आएंगे 4-4 बार, जानें क्या है इन दावों का सच...
x
गणितीय रूप से यह एक सुखद संयोग है जो हर 6 या 11 साल के अंतराल पर दोहराया जाता है।

नई दिल्ली। इस साल का फरवरी महीना अपने परफेक्ट कैलेंडर लेआउट के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस महीने हफ्ते के सभी सातों दिन चार-चार बार आएंगे, जो 823 साल में एक बार होने वाला दुर्लभ संयोग है। वायरल दावों ने लोगों को भ्रम में डाल दिया है, लेकिन यह सच नहीं है, बल्कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

परफेक्ट 4-हफ्ते का महीना

चूंकि 2026 एक लीप ईयर नहीं है, इसलिए फरवरी में कुल 28 दिन हैं। 28 दिन ठीक 4 हफ्तों के बराबर होते हैं (28 ÷ 7 = 4)।

रविवार से शुरुआत

महीना 1 फरवरी (रविवार) से शुरू हो रहा है और 28 फरवरी (शनिवार) को समाप्त हो रहा है।

4-4 बार आएंगे दिन

इस खास शुरुआत और अंत के कारण, हफ्ते का हर दिन (रविवार से शनिवार तक) इस महीने में ठीक 4 बार आएगा। कैलेंडर पर यह दिखने में बहुत ही संतुलित और व्यवस्थित लगता है, जिसे कई लोग 'परफेक्ट फरवरी' कह रहे हैं।

क्या यह दुर्लभ है

सोशल मीडिया पर कुछ दावों में इसे 823 साल में एक बार होने वाली घटना बताया जा रहा है, लेकिन असल में यह इतना दुर्लभ नहीं है।

यह स्थिति तब बनती है जब फरवरी 28 दिन की हो और रविवार से शुरू हो।

पिछली बार ऐसा 2015 में हुआ था और अगली बार यह 2037 और फिर 2043 में दोबारा होगा।

गणितीय रूप से यह एक सुखद संयोग है जो हर 6 या 11 साल के अंतराल पर दोहराया जाता है।

Next Story