Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऑनलाइन दुल्हन ढूंढ़ रहे थे PhD स्कॉलर, लग गया 49 लाख का चूना, जानें पूरा मामला

Aryan
1 Dec 2025 1:18 PM IST
ऑनलाइन दुल्हन ढूंढ़ रहे थे PhD स्कॉलर, लग गया 49 लाख का चूना, जानें पूरा मामला
x
अभिषेक चौधरी ने Shaadi.com पर आईडी बनाई और अपने लिए लड़की देख रहे था।

गाजियाबाद। आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बहुत आ रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के गाजियाबाद से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल वैशाली निवासी अभिषेक चौधरी PhD स्कॉलर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। अभिषेक अपने लिए ऑनलाइन दुल्हन ढूंढ़ रहा था। लेकिन उनको दुल्हन खोजना भारी पड़ गया और उनके साथ 49 लाख की ठगी हो गई।

Shaadi.com पर हुई महिला से मुलाकात

अभिषेक चौधरी ने Shaadi.com पर आईडी बनाई और अपने लिए लड़की देख रहे था। तभी उनकी मुलाकात सितंबर में एक महिला से हो गई थी। शुरुआत में सब कुछ अच्छा चलता रहा। दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई।

महिला ने जीता अभिषेक का विश्वास

महिला ने कहा कि उसकी फैमिली पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़ी हुई है। ऐसे में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे महिला ने अभिषेक का विश्वास जीत लिया था।

फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए अभिषेक पर डाला दबाव

जानकारी के अनुसार, महिला ने अभिषेक को अपने जाल में फंसा लिया। फिर उन्हें फॉरेक्स ट्रेडिंग करने के लिए राजी कर लिया। महज कुछ ही हफ्तों में उनसे 49 लाख रुपये ठग लिए।

वेरिफिकेशन के लिए वोटर आईडी अपलोड करने को कहा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर उन्हें प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने के लिए कहा था। लेकिन लिंक बार-बार बदलता रहा। इसके बाद महिला ने अभिषेक को नए लिंक भेजे और वेरिफिकेशन के लिए वोटर आईडी अपलोड करने को कहा। प्लेटफॉर्म ने 250 डॉलर का सबसे कम डिपॉजिट अमाउंट मांगा था, लेकिन महिला के कहने पर उन्होंने 500 डॉलर जमा कर दिया।

फर्जी मुनाफे को देखकर अभिषेक को हुआ था भरोसा

इसी रजिस्ट्रेशन से ठगी का पूरा जाल शुरू हुआ। महिला और उसके साथियों ने चौधरी को भारतीय रुपये में पेमेंट करने के लिए मनाया, जिसे बाद में डॉलर में दिखाकर उनके ट्रेडिंग अकाउंट में जोड़ दिया गया। ऐप पर दिखाए जा रहे फर्जी मुनाफे को देखकर अभिषेक को भरोसा हो गया। उसके बाद उन्होंने 10 से अधिक बार ट्रांजैक्शन करते हुए कुल 49 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

पैसे निकालने में आई मुसीबत

लेकिन मुसीबत तब शुरू हो गई, जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की। हर बार उनसे 30 प्रतिशत टैक्स के नाम पर और रकम मांगी गई। यहां तक कि मुल राशि निकालने पर भी टैक्स भुगतान की शर्त रखी गई। कई कोशिशों के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं और यह पूरा प्लेटफॉर्म और महिला सब कुछ बड़ी ठगी का हिस्सा है।

एडीसीपी सिंह ने लोगों को दी चेतावनी

साइबर और क्राइम के एडीसीपी ने कहा कि मामले में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिन बैंक अकाउंट्स में पैसा गया, उनके बारे में बैंकों से जानकारी मांगी गई है। एडीसीपी सिंह ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑनलाइन वाले दोस्तों के साथ अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें।


Next Story