Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना! बोले- राहुल 'भारत विरोधी' ताकतों के हाथों की कठपुतली के अलावा कुछ नहीं...

Anjali Tyagi
25 Feb 2026 4:10 PM IST
पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना! बोले- राहुल भारत विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली के अलावा कुछ नहीं...
x
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि- सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही देश को बदनाम करने वाले नहीं थे। राजीव गांधी भी देश को बदनाम करने से कभी पीछे नहीं हटे।

नई दिल्ली। इस समय सरकार और विपक्षी दलों के बीच भारत-अमेरिका ट्रेंड को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। राहुल गांधी लगातार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'भारत विरोधी' ताकतों के हाथों की कठपुतली बताया है। गोयल का दावा है कि राहुल गांधी के बयान और हरकतें देश विरोधी तत्वों को फायदा पहुंचाती हैं, जिससे वे कथित रूप से इन ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि- सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही देश को बदनाम करने वाले नहीं थे। राजीव गांधी भी देश को बदनाम करने से कभी पीछे नहीं हटे। हम सब जानते हैं कि कैसे राहुल गांधी के इशारे पर विदेश मंत्री ने स्वीडिश अधिकारियों से बोफोर्स घोटाले की जांच रोकने का अनुरोध किया था। हम सब जानते हैं कि कैसे अपने मित्र ओटावियो कैटारैची को बचाने के लिए निष्पक्ष जांच को रोका गया। बोफोर्स कांड में कांग्रेस और राजीव गांधी की क्या भूमिका थी, यह अज्ञात है।

गांधी परिवार ने दुनिया के सामने देश की छवि खराब की और उसे बदनाम किया। इंदिरा गांधी भी देश के हितों से समझौता करने में पीछे नहीं रहीं। हमने देखा कि कैसे राजदूत मोयनिहान ने पुष्टि की कि सीआईए ने बार-बार कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए धन मुहैया कराया और कांग्रेस पार्टी ने सीआईए के माध्यम से अपनी राजनीति चलाई।

Next Story