Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

PM In Assam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम बायो एथेनॉल संयंत्र का किया उद्घाटन, कहा- भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश ...

Aryan
14 Sept 2025 5:05 PM IST
PM In Assam :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम बायो एथेनॉल संयंत्र का किया उद्घाटन, कहा- भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश ...
x
असम और पूर्वोत्तर आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है।

असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में कई परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इसी बीच उन्होंनें नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में असम बायो एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बांस से एथेनॉल बनाने की शुरुआत हुई है। इसकी वजह से असम के लोगों को फायदा होगा। आज असम को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बन गया है। जैसे-जैसे भारत का विकास हो रहा है, बिजली, गैस और ईंधन की जरूरतें भी बढ़ रही हैं। हम इन सबके के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। हम विदेशों से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस आयात करते हैं, और बदले में भारत को हर साल लाखों करोड़ रुपये दूसरे देशों को देने पड़ते हैं। हमारा पैसा विदेशों में रोजगार पैदा करता है। जिससे वहाँ के लोगों की आय बढ़ती है। इसमे बदलाव होना बेहद जरूरी थी।

हमारे समुद्रों में भी तेल और गैस के भंडार हो सकते हैं

विशेषज्ञों के मुताबिक कि हमारे समुद्रों में भी तेल और गैस के विशाल भंडार हो सकते हैं। इसीलिए भारत अपनी ऊर्जा की जरूरत के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में है। एक ओर हम देश में कच्चे तेल और गैस के नए भंडार खोज रहे हैं, तो दूसरी ओर हम हरित ऊर्जा की अपनी क्षमता भी बढ़ा रहे हैं।

समुद्र मंथन की घोषणा

इस बार मैंने लाल किले से समुद्र मंथन की घोषणा की थी। हम राष्ट्रीय गहरे पानी का अन्वेषण मिशन शुरू करने जा रहे हैं। जिससे सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती करने में मदद कर सकेगी। असम और पूर्वोत्तर आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है।

गोलाघाट में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित

पीएम मोदी ने गोलाघाट में कहा कि पिछले दो दिनों से में नॉर्थ ईस्ट हूं। जब भी मैं नॉर्थ ईस्ट आता हूं, मुझे बेहद प्यार और आशीर्वाद मिलता है। खासकर असम के इस क्षेत्र में मुझे जो प्यार मिला, वह अद्भुत है। मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विकसित असम, विकसित भारत की गौरवशाली यात्रा के लिए आज का दिन बेहद खास है।


Next Story