
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बांग्लादेश की पूर्व...
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर PM मोदी- मोहम्मद युनूस और शेख हसीना ने जताया शोक

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आज 80 वर्ष की आयु में ढाका के एवरकेयर अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर पीएम मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि जहां वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। यह जानकारी उनकी पार्टी बीएनपी ने एक आधिकारिक बयान में दी।
पीएम मोदी ने जताया शोक
ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश राष्ट्रीय परिषद की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई सौहार्दपूर्ण मुलाकात याद है। हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी दिशा देती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
खालिदा के निधन पर मोहम्मद युनूस ने जताया शोक
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने खालिदा जिया की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संदेश में मुख्य सलाहकार ने कहा कि बेगम खालिदा जिया के निधन से देश ने एक महान अभिभावक (गार्डियन) खो दिया है। प्रोफेसर यूनुस ने कहा कि बेगम खालिदा जिया केवल एक राजनीतिक दल की नेता नहीं थीं। उन्होंने बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतिनिधित्व किया. उनके योगदान, उनके लंबे संघर्ष और उनके प्रति गहरी जनभावना को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने उन्हें इस महीने की शुरुआत में देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति घोषित किया।
शेख हसीना ने जताया शोक
पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में, उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में और लोकतंत्र की स्थापना के आंदोलन में बेगम खालिदा जिया का योगदान बहुत बड़ा था, जिसे याद रखा जाएगा।
तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया
1991 में, 27 फरवरी को स्वतंत्र और निष्पक्ष आम चुनाव के माध्यम से खालिदा जिया देश की पहली महिला प्रधान मंत्री बनीं। इसके बाद वह 1996 और 2001 में दोबारा कुर्सी पर बैठीं।




