
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी दो दिन के...
पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचे, आज ही द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं। यह प्रधानमंत्री के रूप में उनकी इज़रायल की दूसरी यात्रा है, जो उनके ऐतिहासिक 2017 के दौरे के लगभग 9 साल बाद हो रही है। हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि यरूशलेम एयरपोर्ट पर ही इजरायल के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी नेसेट यानी इस्राइली संसद को भी संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
गुरुवार 26 फरवरी को सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे किंग डेविड होटल में दोनों नेताओं के बीच एक बड़ी बैठक होगी। बैठक के बाद पहले से तैयार समझौतों का आदान प्रदान किया जाएगा।




