
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पश्चिम एशिया संकट को...
पश्चिम एशिया संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज शाम बुलाई बैठक, वरिष्ठ मंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा...

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज यानी बुधवार शाम पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में खाद्य, ऊर्जा एवं ईंधन सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक प्रधानमंत्री के असम से लौटने के बाद आयोजित की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ मंत्री होंगे शामिल
इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी, के राममोहन नायडू और हरदीप सिंह पुरी समेत कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। इनके अलाव राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और शक्तिकांत दास तथा कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं।




