Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पीएम मोदी ने दी बधाई! कहा-यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण

Shilpi Narayan
7 March 2026 5:38 PM IST
नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पीएम मोदी ने दी बधाई! कहा-यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण
x

नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में चुनाव हुए हैं। जिसमें बालेन शाह को प्रचंड जीत हासिल हुई है। साथ ही अब नेपाल में GEN-Z की सरकार बनना तय हो गया है। इस बीच पीएम मोदी ने सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए नेपाल की जनता को बधाई दिया है। दरअसल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वहां की जनता और सरकार को हार्दिक बधाई दी।

नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण

उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि नेपाल के उनके भाई-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहेगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

नेपाल की जनता और सरकार को सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर हार्दिक बधाई। अपने नेपाली भाई-बहनों को इतने उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते देखना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है। एक करीबी मित्र और पड़ोसी होने के नाते भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story