Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता लेने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दीं! कहा- अनुभवी नेताओं में से एक...

Aryan
10 April 2026 3:44 PM IST
नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता लेने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दीं! कहा- अनुभवी नेताओं में से एक...
x
पीएम ने कहा सुशासन को लेकर नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है।

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

बिहार के विकास में दिया अमिट योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकीप्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Next Story