Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अंडर-19 वनडे विश्व कप टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो राहुल गांधी ने यह बोलकर बढ़ाया हौसला

Shilpi Narayan
6 Feb 2026 10:31 PM IST
अंडर-19 वनडे विश्व कप टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो राहुल गांधी ने यह बोलकर बढ़ाया हौसला
x

नई दिल्ली। अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने छठी बार कप कर कब्जा किया है। जहां पहले टीम इंडिया ने 411 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 311 रन बना पाई। इस मुकाबले में भारतीय टीम का शुरू से ही दबदबा कायम रहा।

हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व- पीएम मोदी

बता दें कि इस शानदार जीत की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी! विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

दृढ़ संकल्प ही आज के भारतीय पीढ़ी की पहचान

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हमारी अंडर-19 पुरुष टीम को विश्व कप में शानदार जीत की हार्दिक बधाई! आपका संयम, निडरता और दृढ़ संकल्प ही आज के भारतीय पीढ़ी की पहचान है। यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट के भविष्य का गौरवपूर्ण प्रमाण है। शानदार खेल, चैंपियन!

Next Story