Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जापान की 'IRON LADY' ताकाइची की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई! बहुमत का आकड़ा किया पार

Shilpi Narayan
8 Feb 2026 10:49 PM IST
जापान की IRON LADY ताकाइची की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई! बहुमत का आकड़ा किया पार
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की जापान में फिर से सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को आज हुए अहम संसदीय चुनाव में दो-तिहाई बहुमत मिल गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन को निचले सदन की 465 में से 312 सीटें मिली हैं। जो बहुमत के आंकड़े 233 से काफी अधिक है। वहीं सनाए ताकाइची की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

86 सीटों पर अभी गितनी जारी

बता दें कि पीएम ताकाइची की सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने 465 सीटों में से 312 सीटों पर दर्ज की है। वहीं 86 सीटों पर अभी गितनी जारी है। विपक्षी दलों के खाते में अभी तक मात्र 68 सीटें ही आई हैं। ताकाइची ने अक्तूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। वह व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन उनकी पार्टी उनकी लोकप्रिय नहीं थी, जिसके बाद ताकाइची ने अचानक से चुनावों का ऐलान किया था।

ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी

पीएम मोदी ने जापान के प्रतिनिधि सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर ताकाइची को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि सनाए ताकाइची के नेतृत्व में भारत-जापान मित्रता और अधिक मजबूत होगी और दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

Next Story