Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने 61000 से ज्यादा युवाओं को बांटे अपॉइंटमेंट लेटर! कहा-यह विकसित भारत को दिशा देने का 'संकल्प पत्र'

Shilpi Narayan
24 Jan 2026 11:34 AM IST
पीएम मोदी ने 61000 से ज्यादा युवाओं को बांटे अपॉइंटमेंट लेटर! कहा-यह विकसित भारत को दिशा देने का संकल्प पत्र
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 61000 से ज्यादा युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। वहीं PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समय आपको संविधान के प्रति आपकी जिम्मेदारियों के और करीब भी ला रहा है। 24 जनवरी को हमारे संविधान ने जन गण मन को राष्ट्रगान और वंदे मातरम को राष्ट्रगीत के तौर पर स्वीकार किया। यह अपॉइंटमेंट लेटर, एक तरह से राष्ट्र-निर्माण का इनविटेशन लेटर है। यह विकसित भारत की दिशा में दिशा देने का 'संकल्प पत्र' है।

भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारा प्रयास है कि युवाओं के लिए देश दुनिया में नए अवसर बनें। भारत सरकार अनेक देशों से ट्रेड एग्रिमेंट कर रही है। ये युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है। भारत ने आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निवेश किया है। आज देश में दो लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्ट अप हैं, जिसमें लाखों युवा रोजगार पा रहे हैं। भारत की क्रिएटर इकॉनोमी बहुत तेज गति से ग्रोथ कर रही है। भारत पर जिस तरह से दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है वो भी युवाओं के लिए अनेक नई संभावनाएं बना रहा है। भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी इकॉनोमी है, जिसने एक दशक में जीडीपी को डबल किया है। दुनिया के 100 से अधिक देश एफडीआई के जरिए देश में निवेश कर रहे हैं। ज्यादा विदेशी निवेश का अर्थ है भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर।

इस आयोजन में 8000 से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज एक बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग पॉवर बनता जा रहा है। अनेक सेक्टरों में भारत के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट दोनों में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। 2014 के बाद से भारत के इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग में छह गुना वृद्धि हुए है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री भी सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली इंडस्ट्रीज में से एक बन गई है। ये दिखाता है कि देश के लोगों की खरीद शक्ति बढ़ी है। इनकम टैक्स और जीएसटी कम होने से लोगों को लाभ मिले हैं। आज के इस आयोजन में 8000 से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं। बीते 11 सालों में देश की वर्कफोर्स में महिला भागीदारी में करीब दोगुनी वृद्धि हुई है। महिला स्वरोजगार की दर में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Next Story