Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, कहा- इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत

Shilpi Narayan
24 Nov 2025 3:11 PM IST
पीएम मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, कहा- इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत
x

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ। बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी। कई बॉलीवुड सेलेब्स यहां पहुंचे। वहीं पीएम ने दुख जताया है।

एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।

Next Story