Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया, मुआवजे का किया एलान

Anjali Tyagi
12 Dec 2025 10:44 AM IST
आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया, मुआवजे का किया एलान
x

अमरावती। आंध्र प्रदेश में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुआ। जानकारी के मुताबिक अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चित्तूर से मारेदुमिल्ली जा रही एक निजी बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। जिस वक्त ये भयानक हादसा हुआ, उस समय यात्री नींद में थे। हादसे पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

बता दें कि हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा, 'आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस हादसे में हुई मौतों से दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' इसी के साथ उन्होंने PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है।

आंध्रा सीएम नायडू ने जताया दुख

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'चित्तूर जिले के अल्लूरी सीताराम राजू के पास यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हम सभी गहरे सदमे में हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मैंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और प्रभावित लोगों को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी जुटाई। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। सरकार इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जाहिर किया दुख

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुए एक दुखद बस हादसे में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

Next Story