Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बड़ी सौगात! इन चार रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- ये ट्रेनें मील का पत्थर साबित होगी...

Anjali Tyagi
8 Nov 2025 10:29 AM IST
पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बड़ी सौगात! इन चार रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- ये ट्रेनें मील का पत्थर साबित होगी...
x

बनारस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। बता दें कि इन ट्रेनों का उद्घाटन पीएम मोदी ने खुद हरी झंडी दिखाकर किया। इन ट्रेनों के शुरू होने के साथ ही देश में वंदे भारत सेवाओं की संख्या अब 164 तक पहुंच गई है। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने हर-हर महादेव के जयकारों लगाए।

ये है चार नई ट्रेनें

1. बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

2. लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

3. फिरोजपुर–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

आज भारत भी बहुत तेज गति से इसी रास्ते पर चल रहा- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज भारत भी बहुत तेज गति से इसी रास्ते पर चल रहा है। इसी कड़ी में आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत हो रही है। " उन्होंने आगे कहा, "प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनेक तीर्थस्थल हमारी आध्यात्मिक यात्रा के केंद्र हैं. आज जब इन पवित्र स्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, तो एक ओर भारत की संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा का एकीकरण हुआ है। यह भारत के विरासत शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई एक ऐसी ट्रेन है जिस पर हर भारतीय को गर्व है। आज जिस तरह भारत ने विकसित भारत के लिए अपने संसाधनों को बेहतर बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें मील का पत्थर बनने जा रही हैं।"

Next Story