Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने अमरावती में 58,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कहा-नए मिसाइल परीक्षण रेंज की रखी नींव

Varta24 Desk
2 May 2025 7:02 PM IST
पीएम मोदी ने अमरावती में 58,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कहा-नए मिसाइल परीक्षण रेंज की रखी नींव
x
पीएम ने कहा कि इंद्रलोक की राजधानी का नाम अमरावती था और यह महज संयोग नहीं है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है।

अमरावती। पीएम मोदी ने अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि इंद्रलोक की राजधानी का नाम अमरावती था और यह महज संयोग नहीं है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। यह 'स्वर्ण आंध्र' की स्थापना का प्रतीक है। 'स्वर्ण आंध्र', विकसित भारत के मार्ग को मजबूत करेगा और अमरावती, 'स्वर्ण आंध्र' के विजन को सशक्त करेगा।

आंध्र प्रदेश योग में बनाए विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि पीएम ने कहा कि मैं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में देश के प्रमुख कार्यक्रम के आयोजन के लिए आमंत्रित करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और लोगों का आभारी हूं। मैं उस दिन आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ योग करूंगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10 साल की यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस बार पूरी दुनिया की नज़र आंध्र प्रदेश पर होगी। मैं चाहूंगा कि अगले 50 दिनों तक योग के लिए उत्साहपूर्ण माहौल हो, प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और आंध्र प्रदेश योग में विश्व रिकॉर्ड बनाए।

DRDO के नए मिसाइल परीक्षण रेंज की रखी नींव

पीएम ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश ने दशकों से भारत को अंतरिक्ष शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह राज्य करोड़ों युवाओं को अंतरिक्ष क्षेत्र की ओर आकर्षित करता रहा है। अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अब देश को एक नया संस्थान मिला है। हमने DRDO के नए मिसाइल परीक्षण रेंज की नींव रखी। नव दुर्गा परीक्षण रेंज भारत की रक्षा शक्ति को सशक्त करेगी।

Next Story