Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने किया नवनिर्मित ‘पंचजन्य’ स्मारक का उद्घाटन, महाभारत अनुभव केंद्र का किया दौरा

Anjali Tyagi
25 Nov 2025 4:48 PM IST
पीएम मोदी ने किया नवनिर्मित ‘पंचजन्य’ स्मारक का उद्घाटन, महाभारत अनुभव केंद्र का किया दौरा
x

कुरुक्षेत्र। पीएम नरेंद्र मोदी गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम व गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। बता दें कि उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री छठी बार धर्मनगरी पहुंचे हैं। PM मोदी ने नवनिर्मित ‘पंचजन्य’ स्मारक का उद्घाटन किया है। पीएम आज कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। यह स्मारक महाभारत काल की ऐतिहासिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को समर्पित है। समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतज़ाम

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरा जिला हाई अलर्ट पर है। 14 IPS अधिकारी, 54 DSP और लगभग 5,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। पुलिस की टीमें कार्यक्रम स्थलों, मार्गों और गीता महोत्सव परिसर की निगरानी कर रही हैं।

Next Story