Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कांग्रेस के शर्टलेस प्रर्दशन पर PM मोदी जमकर बरसे! कहा- AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया...

Aryan
22 Feb 2026 3:50 PM IST
कांग्रेस के शर्टलेस प्रर्दशन पर PM मोदी जमकर बरसे! कहा- AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया...
x
। कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं, पूरा देश इस कांग्रेस की रीति, नीति पर थू थू कर रहा है

मेरठमेरठ में आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाकर रख दिया। देश की जनता को यह बात पहले से ही पता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, इसलिए घटिया राजनीति ही करेंगे।

देश के कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता हजम नहीं कर पा रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं, जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। मेरठ के लोगों से पूछना चाहता हूं कि ये जो AI सम्मेलन हुआ क्या आपको गर्व नहीं हुआ है। पूरे देश को गर्व है लेकिन कांग्रेस और इसके इको सिस्टम ने क्या किया। कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछता हूं कि देश जानता है किआप पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ गई?

मुझे बदमान करने की साजिश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं ने जो कुछ किया वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दरिद्र हो गई है। कोई कल्पना नहीं कर सकता है, हम तो वो लोग हैं, जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी जान से जुट जाता है, जिससे मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाए, लेकिन कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।

इन लोगों का ध्यान मेरी कब्र खोदने पर है

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। सभी मेरी कब्र खोदना चाहते है। मेरी मां को गाली देने से कोई परहेज नहीं किया, उन्हें बीजेपी-एनडीए से विरोध है। आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है। हम इसको भी सहन कर लेंगे। कांग्रेस को याद रहना चाहिए था कि AI समिट बीजेपी का समारोह नहीं था और न ही बीजेपी का कोई नेता वहां मौजूद था। यह देश का कार्यक्रम था। कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं, पूरा देश इस कांग्रेस की रीति, नीति पर थू थू कर रहा है।

Next Story