Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संविधान दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम, संसद भवन में शुरू हुआ कार्यक्रम

Anjali Tyagi
26 Nov 2025 11:18 AM IST
संविधान दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम, संसद भवन में शुरू हुआ कार्यक्रम
x

नई दिल्ली। आज पूरा देश 76वां संविधान दिवस मना रहा है। ऐसे में संसद भवन में एक बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। पीएम मोदी , अमित शाह, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच गए है। साथ ही राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू भी पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रस्तावना पढ़कर इस कार्यक्रम की अगुवाई करेंगी। इस मौके पर आज 9 भाषाओं में संविधान को जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, तमाम केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद शिरकत कर रहे हैं।

संविधान सभा को ओम बिरला ने किया याद

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संविधान सभा को याद किया और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, संविधान सभा का केंद्रीय कक्ष वह स्थान है, जहां संवाद और विचार मंथन के बाद संविधान को आकार दिया गया। जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखा गया।


Next Story