Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'याद वाशेम' में PM मोदी, नरसंहार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि.. होलोकास्ट में नाजियों ने मार दिए थे 60 लाख यहूदी!

Anjali Tyagi
26 Feb 2026 1:38 PM IST
याद वाशेम में PM मोदी, नरसंहार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि.. होलोकास्ट में नाजियों ने मार दिए थे 60 लाख यहूदी!
x
इस्राइल दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी दो दिवसीय इजरायल यात्रा के दौरान यरूशलेम स्थित 'याद वाशेम' होलोकॉस्ट स्मारक का दौरा किया। यह स्मारक उन 60 लाख यहूदियों की याद में बनाया गया है जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों द्वारा मार दिया गया था।

होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे पीएम मोदी

इस्राइल दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने इस्राइल के टेक इनोवेशन एग्जीबिशन का दौरा किया

पीएम मोदी ने बुधवार को इस्राइल में टेक इनोवेशन एग्जीबिशन का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी रहे। पीएम मोदी ने एग्जीबिशन में एआई, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में नवाचार के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी इस एग्जीबिशन का जिक्र किया। एग्जीबिशन में पीएम मोदी ने विभिन्न टेक एंटरप्रेन्योर्स से बातचीत की और उन्हें भारत में निवेश का न्योता दिया।

होलोकास्ट का मतलब

होलोकास्ट दो ग्रीक शब्दों से मिलकर बना है -'होलोस' और 'काउस्टोस'। 'होलोस' का मतलब होता है संपूर्ण और 'काउस्टोस' का अर्थ जला हुआ होता है। ऐतिहासिक रूप से इसे वेदी पर जलाई गई बलि के रूप में यहूदियों ने इस्तेमाल किया। क्योंकि, नाजी शासन ने सामूहिक तौर पर यहूदियों को जलाकर और गैस चेंबर में डालकर मार डाला था।

Next Story