Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बोले पीएम मोदी- पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक थीं, सेवा तीर्थ देश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलेगा

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 6:47 PM IST
बोले पीएम मोदी- पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक थीं, सेवा तीर्थ देश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलेगा
x

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया। सेवा तीर्थ में PM का ऑफिस, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट हैं। कर्तव्य भवन-1 और 2 में फाइनेंस, डिफेंस, हेल्थ और फैमिली वेलफेयर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, एजुकेशन, कल्चर, लॉ और जस्टिस, इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग, एग्रीकल्चर और फार्मर्स वेलफेयर, केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स, और ट्राइबल अफेयर्स जैसे कई खास मंत्रालय हैं।

पुरानी इमारतों में म्यूजियम खोला जाएगा

इस दौरान पीएम ने कहा कि पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक थीं। इन इमारतों में म्यूजियम खोला जाएगा। पुरानी इमारत भारत के इतिहास का हिस्सा है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन किया जाएगा।

'विकसित भारत' के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ में प्रवेश

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम सब एक नया इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। 13 फरवरी का यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का गवाह बन रहा है। आज हम सब 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं। हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त है। पीएम ने कहा कि 100 साल पुरानी इमारत जर्जर हो चुकी थी।

ये इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य की निशानी थीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतें देश के लिए कई जरूरी फैसलों और नीतियों की वजह बनीं। लेकिन यह भी सच है कि ये इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य की निशानी के तौर पर बनाई गई थीं। उनका मकसद भारत को सदियों तक गुलामी की बेड़ियों में जकड़े रखना था।

Next Story