Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

PM मोदी का नया कीर्तिमान! Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने

Anjali Tyagi
26 Feb 2026 9:49 AM IST
PM मोदी का नया कीर्तिमान! Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर एक नया वैश्विक इतिहास रच दिया है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं।2014 में PM Modi मेटा के इस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे और अब उनके US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं।

अकेले ही भारी

पीएम मोदी के व्यक्तिगत फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के अगले 5 बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स से भी अधिक है। उनके फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (43.2 मिलियन) से दोगुने से भी अधिक हैं।

भारतीय राजनीति में दबदबा

भारत में उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (16.1 मिलियन) और राहुल गांधी (12.6 मिलियन) का स्थान है।

अन्य प्लेटफॉर्म्स

वह X (ट्विटर) पर भी 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता थे, जहाँ वर्तमान में उनके 10.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद पिछले 12 वर्षों में उनकी डिजिटल लोकप्रियता में यह अब तक की सबसे बड़ी छलांग है।


Next Story