Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पश्चिम एशिया संघर्ष पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, कहा- भारतीयों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Aryan
23 March 2026 2:20 PM IST
पश्चिम एशिया संघर्ष पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, कहा- भारतीयों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
x
पीएम मोदी ने कहा भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर बोलते हुए कहा कि बीते तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी दी है। इस युद्ध का पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के समाधान के लिए सभी से अनुरोध कर रही है। भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। यह चुनौती मानवीय के साथ आर्थिक भी है।

प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापारिक रिश्ते हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक रिश्ते हैं। जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वह दुनिया के दूसरे देशों के साथ हमारे व्यापार का भी एक अहम रास्ता है। खासकर कच्चे तेल और गैस की जरूरतों का बड़ा हिस्सा यही क्षेत्र पूरा करता है।

एक करोड़ लोग रहते हैं खाड़ी देशों में

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हमारे लिए यह क्षेत्र एक और कारण से भी अहम है। लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहकर काम करते हैं। वहां समुद्र में जो वाणिज्यिक शिप चलते हैं, उनमें भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि इन कारणों की वजह से भारत की चिंताएं अधिक हैं। यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए।


Next Story