
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पश्चिमी एशिया में तनाव...
पश्चिमी एशिया में तनाव पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात, शांति बहाल करने की अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और उभरती स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर पर बात की। दोनों नेताओं ने संवाद, कूटनीति के जरिए जल्द शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- मैंने अपने प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की। हम इस क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।
इन देशों से भी की बात
पीएम मोदी ने फ्रांस के प्रधानमंत्री के साथ-साथ मलयेशिया और कुवैत के राष्ट्रध्यक्षों से की बात। इन सभी देशों में प्रमुखों से पीएम ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की।




