Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- वेस्ट एशिया में बदलते...
मुख्य समाचार
वेस्ट एशिया में बदलते हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से की बात! जानें क्या कहा
Shilpi Narayan
5 March 2026 6:12 PM IST

x
नई दिल्ली। ईरान-इजराइल के बीच लगातार जंग जारी है। वहीं इस युद्ध से मीडिल ईस्ट में तबाही देखने को मिल रही है। इस बीच पीएम मोदी ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से बात की है। दरअसल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।
आज अपने दोस्त प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से बात की
पीएम ने कहा कि आज अपने दोस्त प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से बात की। हमने वेस्ट एशिया में बदलते हालात और बातचीत और डिप्लोमेसी की वापसी की जरूरत पर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की। हम इस इलाके में शांति और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे और कोशिशों को कोऑर्डिनेट करेंगे।
Next Story




