Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी का आज तमिलनाडु-केरलम दौरा! जनसभा को करेंगे संबोधित

Anjali Tyagi
4 April 2026 11:47 AM IST
पीएम मोदी का आज तमिलनाडु-केरलम दौरा! जनसभा को करेंगे संबोधित
x

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। बता दें कि यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के प्रचार अभियान का एक प्रमुख हिस्सा है। पीएम मोदी तमिलनाडु में लगभग 100 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मायलापुर और टी. नगर क्षेत्रों में रोड शो या वाहन रैली करने की संभावना जताई जा रही है।

पीएम का पूरे दिन का रूट

इसके बाद वह केरल जाएंगे। दोपहर के वक्त तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम चंगनाशेरी एनएसएस कॉलेज जाएंगे। इसके बाद, तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें लगभग 50,000 लोग शामिल हो सकते हैं। तिरुवल्ला, आरनमुला, हरिपाद, चेंगन्नूर, मावेलिक्कारा, रानी, कोन्नी, अंबालापुझा, अडूर, चंगनाशेरी और कायमकुलम निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए के उम्मीदवार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम तिरवनंतपुरम पहुंचेंगे और एक रोड शो में शामिल होंगे, जिसमें जिले भर से करीब 50,000 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह रोड शो शहर के केंद्र में स्थित किलिलपलम जंक्शन से लेकर करमना तक, डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा।

Next Story