Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज करेंगे तमिलनाडु का दौरा! कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Anjali Tyagi
11 March 2026 10:29 AM IST
पीएम मोदी आज करेंगे तमिलनाडु का दौरा! कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
x
पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

तिरुचिरापल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। बता दें कि इस दौरान वह ₹5,650 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद शाम को एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां एआईएडीएमके, पीएमके, एएमएमके और टीएमसी के नेता भी मंच साझा करेंगे।

विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार ने मदुराई हवाई अड्डे को 'अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' घोषित करने को मंजूरी दे दी है, जिसकी घोषणा इस दौरे के दौरान की जाएगी।

प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

- नीलगिरी और इरोड जिलों में ₹3,680 करोड़ की लागत वाले सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे 8.8 लाख घरों को पीएनजी कनेक्शन मिलेगा।

- चेन्नई के मनाली में ₹1,490 करोड़ की लागत से बने इंडियन ऑयल (IOCL) के 'ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट' को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

- प्रधानमंत्री 5 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें दो 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनें भी शामिल हैं।

- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ₹370 किमी लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन।

- NH-81 पर गंगाकोंडा चोलपुरम के पास एक नए ग्रीनफील्ड बाईपास का शिलान्यास।



Next Story