
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- PM मोदी आज बंगाल के...
PM मोदी आज बंगाल के कूचबिहार में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित...

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी आज रविवार की शाम को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी जनता को ऐतिहासिक रास मेला मैदान में संबोधित करेंगे।
दो चरणों में होंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। मतगणना 4 मई को होगी। आज यानी रविवार की यह रैली चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की पहली चुनावी सभा होगी। यह चौथा अवसर होगा जब प्रधानमंत्री मोदी रास मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे 2019 के लोकसभा चुनाव, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान यहां रैलियां कर चुके हैं।
रोड शो का भी होगा आयोजन
जानकारी के अनुसार, इस रैली के बाद पूरे राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनसभाओं, रोड शो और संगठनात्मक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। पार्टी निर्णायक जनादेश हासिल करने के लिए अंतिम चरण की तैयारी में जुटी है।




