
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी आज लोकसभा को...
पीएम मोदी आज लोकसभा को 2 बजे करेंगे संबोधित, राज्यसभा में अमित शाह पेश करेंगे विधेयक

नई दिल्ली। आज संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के संघर्ष और ईरान युद्ध की स्थिति पर सदन को 2 बजे संबोधित करेंगे।
कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
पीएम मोदी इस क्षेत्र में भारत के राजनयिक प्रयासों, क्षेत्रीय स्थिरता पर इसके प्रभाव और वैश्विक व्यापार एवं ऊर्जा मार्गों पर पड़ने वाले असर पर देश का पक्ष रखेंगे।
राज्यसभा में अमित शाह पेश करेंगे विधेयक
जानकारी के मुताबिक, आज राज्यसभा में अमित शाह CAPF (GA) विधेयक 2026 (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक) पेश करेंगे।
इस विधेयक का उद्देश्य
इस विधेयक का लक्ष्य CRPF, BSF, ITBP और SSB जैसे विभिन्न बलों के लिए भर्ती, सेवा नियमों, ट्रांसफर और प्रमोशन की प्रक्रिया को एकसमान और पारदर्शी बनाना है। वर्तमान में इन बलों के अलग-अलग नियमों के कारण होने वाले प्रशासनिक विवादों को खत्म कर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना इसका मुख्य फोकस है।




