Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित! जीएसटी रिफॉर्म और टैरिफ पर हो सकती है चर्चा ...

Aryan
21 Sept 2025 12:12 PM IST
PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित! जीएसटी रिफॉर्म और टैरिफ पर हो सकती है चर्चा ...
x
देश में कल से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होंगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में आर्थिक संबंधी जैसे फैसलों की जानकारी दी जा सकती है। इसमें टैरिफ और GST रिफॉर्म आदि जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। बता दें कि, देश में कल से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होंगी।

यह संबोधन देश की अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर आधारित होगा

प्रधानमंत्री का यह संबोधन टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे तौर पर प्रसारित होगा। पीएम मोदी किस मुद्दे पर यह संबोधन देंगे, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, यह संबोधन देश की अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर आधारित होगा।

स्वदेशी को अपनाकर देश को आर्थिक मजबूती दें

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक स्वदेशी अपनाने से देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इसलिए उन्होंने नागरिकों को संदेश दिया है कि वो भारतीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता दें। जिससे देश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके एवं अधिक से अधिक रोजगार बढ़े।


Next Story