Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल में आज पीएम मोदी भरेंगे हुंकार, तीन चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Anjali Tyagi
11 April 2026 10:09 AM IST
बंगाल में आज पीएम मोदी भरेंगे हुंकार, तीन चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित
x

कोलकाता। कई राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम के इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन को मजबूत करना है।

चुनाव कार्यक्रम के बाद पीएम का तीसरा दौरा

मार्च के मध्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद मोदी का यह राज्य का तीसरा दौरा होगा। इससे यह भी पता चलता है कि भाजपा नेतृत्व पार्टी के प्रमुख चुनावी रणक्षेत्रों में से एक पश्चिम बंगाल को कितना महत्व दे रहा है।

इन जगहों पर रैलियां करेंगे पीएम

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12 बजे कटवा में पहली रैली करेंगे, इसके बाद 1:45 बजे जंगीपुर और फिर 3:45 बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।


Next Story