Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

थोड़ी देर में इजरायल पहुंचेंगे पीएम मोदी! इजरायली राष्ट्रपति ने लिखी दोस्त के लिए वेलकम पोस्ट

Anjali Tyagi
25 Feb 2026 2:48 PM IST
थोड़ी देर में इजरायल पहुंचेंगे पीएम मोदी! इजरायली राष्ट्रपति ने लिखी दोस्त के लिए वेलकम पोस्ट
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल बाद इजरायल पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस दौरे को ऐतिहासिक बताया है।

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा स्वागत करेंगे। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात के साथ ही इजरायल की संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है।

इजरायली राष्ट्रपति ने लिखी पीएम मोदी के लिए वेलकम पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल बाद इजरायल पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस दौरे को ऐतिहासिक बताया है। रवाना से पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यह सच में इज़राइल का एक ऐतिहासिक दौरा है। मुझे विश्वास है कि इससे हमारे देशों के बीच आपसी दोस्ती को नई रफ़्तार मिलेगी।' पीएम मोदी की पोस्ट पर इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने जवाब देते हुए उनका स्वागत किया। हर्जोग ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल और इजरायल के लोग आपका इजरायल में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।'

Next Story