
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- फ्रांस में होने वाले...
फ्रांस में होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी! राष्ट्रपति मैक्रों ने विशेष अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 15 से 17 जून तक फ्रांस के इवियां में आयोजित होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को इस सम्मेलन के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। यह सम्मेलन फ्रांस के ओत-सावोई (Haute-Savoie) प्रांत के इवियां-ले-बेंस में 15 से 17 जून तक आयोजित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद
पीएम मोदी की भागीदारी की पुष्टि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के बीच हुई बैठक के दौरान की गई। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, वैश्विक व्यापक आर्थिक असंतुलन, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
द्विपक्षीय चर्चाएं भी होने की संभावना
बता दें कि भारत के साथ-साथ फ्रांस ने ब्राजील, दक्षिण कोरिया और केन्या जैसे देशों को भी इस शिखर सम्मेलन में आउटरीच देशों के रूप में आमंत्रित किया है। वहीं इस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और युवाओं के लिए नए अवसरों पर केंद्रित द्विपक्षीय चर्चाएं भी होने की संभावना है।




