Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी कल दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे चुनावी राज्य असम! 47,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

Shilpi Narayan
12 March 2026 11:10 PM IST
पीएम मोदी कल दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे चुनावी राज्य असम! 47,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
x

नई दिल्ली। इस साल असम में विधानसभा चुनाव है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच पीएम मोदी को लेकर खबर सामने आई है कि वो 13 और 14 मार्च 2026 को असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में ₹47,800 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे।

रेलवे कोच मरम्मत कारखाने का शिलान्यास

बता दें कि पीएम मोदी कोकराझार में ₹4,570 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बासबारी में रेलवे कोच मरम्मत कारखाने का शिलान्यास। तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत और छह पुलों का समर्पण। यहां लगभग ₹19,680 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। साथ ही 150 मेगावाट की कोपिली जलविद्युत परियोजना राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।

देश के 9.3 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे

नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड के पहले चरण का उद्घाटन और नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी पाइपलाइन की क्षमता वृद्धि का लोकार्पण। पीएम-किसान (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी, जिससे देश के 9.3 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

नए कृषि महाविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

दरअसल, सिलचर में यहां लगभग ₹23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, जो उत्तर-पूर्व का पहला 'एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड फोर-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर' होगा। सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे का शिलान्यास, जिसकी अनुमानित लागत ₹22,000 करोड़ है।वहीं पाथरकांडी (करीमगंज) में नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला।

नेमाती में क्रूज टर्मिनलों का करेंगे शिलान्यास

बता दें कि कामाख्या रेलवे स्टेशन से कामाख्या मंदिर तक रोपवे परियोजना का शिलान्यास। फुरकेटिंग-तिनसुकिया रेल लाइन के दोहरीकरण (194 किमी) का शिलान्यास। विश्वनाथ घाट और नेमाती में क्रूज टर्मिनलों का शिलान्यास।

Next Story