Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

PM Modi कल एक और अमृत भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी! तीनों राज्यों के बीच संपर्क को देगी नई गति

Shilpi Narayan
10 March 2026 9:35 PM IST
PM Modi कल एक और अमृत भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी! तीनों राज्यों के बीच संपर्क को देगी नई गति
x

नई दिल्ली। पीएम मोदी कल केरल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दाैरान पीएम चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झारसुगुडा और राउरकेला स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 16619 व 16620 पोदानूर-धनबाद-पोदानूर अमृत भारत एक्सप्रेस की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन करेंगे।

पोदानूर-धनबाद अमृत भारत स्पेशल ट्रेन होगी रवाना

दरअसल, पीएम उद्घाटन समारोह के दौरान ट्रेन नंबर 06619 पोदानूर-धनबाद अमृत भारत स्पेशल ट्रेन शाम 5:30 बजे पोदानूर स्टेशन से रवाना होगी और दूसरे दिन झारसुगुडा स्टेशन सुबह 03:00 बजे, राउरकेला स्टेशन सुबह 04:24 बजे और तीसरे दिन दोपहर 12:30 बजे धनबाद पहुंचेगी।

तीनों राज्यों के बीच संपर्क को नई गति देगी

वहीं इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से राउरकेला और झारसुगड़ा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अस्पताल वेल्लोर में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। इसके अलावा यह ट्रेन व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से भी तीनों राज्यों के बीच संपर्क को नई गति देगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगी होगी। जिसमें 11 जनरल कोच,आठ स्लीपर कोच,एक पेंट्री कार,दो गार्ड वैन शामिल है।पोदनूर-धनबाद-पोदनूर अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन की शुरुआत की तारीख जल्द ही रेलवे के द्वारा अधिसूचित की जाएगी।

Next Story