Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी नहीं जाएंगे तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में ढाका! भारत से ये नेता होंगे शामिल

Shilpi Narayan
15 Feb 2026 5:40 PM IST
पीएम मोदी नहीं जाएंगे तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में ढाका! भारत से ये नेता होंगे शामिल
x

नई दिल्ली। बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत के बाद बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ढाका में 17 फरवरी 2025 को उनका शपथ ग्रहण होना है, जिसमें भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल होंगे।

ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत

बता दें कि बीएनपी के नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने की मांग की थी। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और अटूट मित्रता को रेखांकित करती है। साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से जुड़े पड़ोसी होने के नाते भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत करता है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन 17 फरवरी को राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम तय

इस समारोह का दिलचस्प पहलू यह है कि यह राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जा रहा है जबकि अभी तक शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते रहे हैं। 17 फरवरी को पीएम मोदी का मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम तय है।

Next Story