
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी आज राज्यसभा...
पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे, क्या है विपक्ष की रणनीति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' का जवाब दे सकते हैं।पीएम मोदी के राज्यसभा में संबोधन का समय दोपहर 12 से 1 बजे के आसपास रहने की संभावना है। विपक्षी दलों ने आज सुबह राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में एक बैठक बुलाई है ताकि सदन की कार्यवाही और पीएम के भाषण के दौरान अपनी रणनीति तय कर सकें।
लोकसभा में क्या हुआ
प्रधानमंत्री को बुधवार (4 फरवरी) को लोकसभा में जवाब देना था, लेकिन राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र करने और विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन स्थगित हो गया और पीएम का भाषण नहीं हो सका।
सत्र का महत्व
यह बजट सत्र का सातवां दिन है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 जनवरी 2026 को संयुक्त सत्र को संबोधित किया था, जिस पर अब दोनों सदनों में चर्चा के बाद प्रधानमंत्री का उत्तर होना है.




