Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज असम- बंगाल के दौरे पर पीएम मोदी! जनता को करेंगे संबोधित, देंगे हजारों करोड़ की सौगात

Anjali Tyagi
14 March 2026 10:28 AM IST
आज असम- बंगाल के दौरे पर पीएम मोदी!  जनता को करेंगे संबोधित, देंगे हजारों करोड़ की सौगात
x
प्रधानमंत्री कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के अपने दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान पीएम ₹42,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी का असम दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रधानमंत्री कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।

असम में इन विकास योजनाओं की देंगे सौगात

आज प्रधानमंत्री असम के सिलचर में लगभग ₹23,550 करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर: पीएम मोदी पूर्वोत्तर भारत के पहले 4-लेन वाले ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर 'शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर' का भूमि पूजन करेंगे। ₹22,860 करोड़ की लागत वाला यह 166 किमी लंबा कॉरिडोर गुवाहाटी और सिलचर के बीच की यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटाकर लगभग 5 घंटे कर देगा। साथ ही सिलचर शहर में ट्रैफिक कम करने के लिए एक एलिवेटेड कॉरिडोर और पाथरकांडी (करीमगंज) में नए कृषि कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा।

रेलवे: सिलचर और चूड़ाईबारी के बीच ₹655 करोड़ की विद्युत रेल कनेक्टिविटी परियोजना का उद्घाटन होगा।

पश्चिम बंगाल में इन विकास योजनाओं की देंगे सौगात

असम के बाद प्रधानमंत्री कोलकाता पहुंचेंगे, जहां वे लगभग ₹18,680 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

अमृत भारत स्टेशन: 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पश्चिम बंगाल के 6 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों (कामाख्यागुड़ी, अनारा, तमलुक, हल्दिया, बरभूम और सिउड़ी) का उद्घाटन किया जाएगा। वे पश्चिम बंगाल और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।


Next Story