
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कल गुजरात दौरे पर...
कल गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी! जनसभा को करेंगे संबोधित

साणंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 फरवरी 2026 को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे साणंद में देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री आज इजराइल के राजकीय दौरे से स्वदेश लौट रहे हैं और कल सीधे गुजरात के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी साणंद में अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग (ATMP) प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे भारत की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप का सांकेतिक अनावरण भी कर सकते हैं।
रोड शो और जनसभा
साणंद में हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक करीब 3 किलोमीटर लंबा रोड शो प्रस्तावित है, जिसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद शहर में भी कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने की संभावना है।




