Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम की हुंकार! बोले- RJD ने छठी मईया का अपमान किया है, राबड़ी ने पूछा यह सवाल

Anjali Tyagi
30 Oct 2025 11:36 AM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम की हुंकार! बोले- RJD ने छठी मईया का अपमान किया है, राबड़ी ने पूछा यह सवाल
x

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए आज पीएम मोदी मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि RJD ने छठी मईया का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस को पांच चीजों से पहचाना जा सकता है। आरजेडी-कांग्रेस ने क्या किया है?

क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी है'। मैं देख सकता हूं कि यहां बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं इकट्ठा हुई हैं। छठ पूजा के बाद यह मेरी पहली सार्वजनिक रैली है। हमारी सरकार छठ महापर्व के लिए यूनेस्को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा हासिल करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस-राजद के लिए छठी मैया की पूजा एक नाटक और नौटंकी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस और राजद छठी मैय्या का अपमान कर रहे हैं। क्या चुनाव में वोट के लिए कोई छठी मैय्या का अपमान कर सकता है? क्या बिहार और देश की जनता इसे बर्दाश्त करेगी? कांग्रेस और राजद के लिए छठी मैया की पूजा एक नाटक और नौटंकी है। क्या आप उनसे सहमत हैं? क्या आप उन्हें दंडित करेंगे या नहीं?"

क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी?

पीएम मोदी ने कहा कि, "जो महिलाएं इतना लंबा निर्जला व्रत रखती हैं। जो महिलाएं गंगा जी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। आरजेडी-कांग्रेस की नज़र में वो नाटक कर रही हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि बिहार का कोई भी व्यक्ति छठी मैया का ये अपमान नहीं भूल सकता।"

आरजेडी-कांग्रेस कभी भी बिहार का विकास नहीं कर सकते...

पीएम मोदी ने कहा कि, "एनडीए और भाजपा में हमारी प्राथमिकता बिहार के गौरव को बढ़ाना, बिहार की मधुर भाषा और समृद्ध संस्कृति को दुनिया के हर कोने में फैलाना और बिहार का विकास सुनिश्चित करना है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार का विकास नहीं कर सकते। इन दलों ने दशकों तक बिहार पर शासन किया, लेकिन उन्होंने लोगों को केवल विश्वासघात और झूठे वादे दिए।

विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि, "आरजेडी-कांग्रेस को पांच चीजों से पहचाना जा सकता है। आरजेडी-कांग्रेस ने क्या किया है? मैं आपको इन पांच शब्दों के बारे में बताऊंगा- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और भ्रष्टाचार। जहां 'कट्टा' होता है, जहां क्रूरता का शासन होता है, वहां कानून टूट जाता है।"

बिहार का बेटा, बेटी अब पलायन नहीं करेगा...

पीएम मोदी ने कहा कि, "जहां कटुता फैलाने वाले राजद और कांग्रेस होते हैं, वहां समाज में सद्भावना मुश्किल हो जाती है। जहां राजद और कांग्रेस का कुशासन होता है, वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता। जहां भ्रष्टाचार होता है, वहां सामाजिक न्याय नहीं होता। गरीबों का हक लूटा जाता है, केवल कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं। ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। 'बिहार का बेटा, बेटी अब पलायन नहीं करेगा, बिहार में ही काम करेगा, बिहार में ही नाम करेगा'। एनडीए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि बिहार में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवा और सिंचाई के पर्याप्त अवसर हों।"

राबड़ी ने यह पूछा

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मोदी के भाषण के तुरंत बाद कहा कि जब बिहार में विकास हो गया है तो प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह क्यों बिहार में घूम रहे हैं।

Next Story