Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला! कहा- इतने सारे देशों से ट्रेड डील होने के बाद बढ़ा 'वर्ल्ड ऑर्डर, अब देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार...

Aryan
5 Feb 2026 5:40 PM IST
राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर  हमला! कहा- इतने सारे देशों से ट्रेड डील होने के बाद बढ़ा वर्ल्ड   ऑर्डर, अब देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार...
x
पीएम मोदी ने शेर पढ़ा- ‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे आईना देख लिया तो सच्चाई कहां छुपाओगे।‘

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में संबोधन किया। विपक्ष की जोरदार नारेबाजी के बीच पीएम ने कहा कि धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। हमारा देश आज तेज प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमने 27 देशों से ट्रेड डील की तो लोगों को भारतीय अर्थव्यवस्था में एक स्थिरता दिखी और अब जब अमेरिका से डील की, तो इसमें गति दिखाई दी।

भारत के प्रगति का स्वर संसद में गूंजा

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है।

राष्ट्र का हर व्यक्ति अहम पड़ाव पर है

उन्होंने कहा, पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है और उतना ही तेजी से आगे बढ़ने वाला है। राष्ट्र का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। हमें न रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त कर के ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

दुनिया के देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए आतुर

आज बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए आतुर हैं। चाहे वह ईयू ट्रेल डील हो या फिर अमेरिका की ट्रेड डील. अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने के बाद विश्व को और भरोसा हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ऐसी हालत बना दी थी कि कोई भी हमारे साथ डील करने के लिए आगे नहीं आता था. आप पीछे-पीछे गए होंगे लेकिन कोई पास नहीं आता था।

पीएम मोदी ने पढ़ा शेर

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान एक शेर पढ़ा- ‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे आईना देख लिया तो सच्चाई कहां छुपाओगे।‘

युवा होता जा रहा हमारा देश

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा, वर्तमान में हम देखें तो भारत के भाग्य के अनेक संयोग एक साथ हमें नसीब हुए हैं। ये अपने आप में बहुत ही उत्तम संयोग है। सबसे बड़ी बात है कि विश्व के समृद्ध से समृद्ध देश भी बुजुर्ग होते जा रहे हैं। वहां की आबादी उम्र के उस पड़ाव पर पहुंची है, जिन्हें हम बुजुर्ग के रूप में जानते हैं। हमारा देश ऐसा है, जो विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है, वैसे ही देश हमारा युवा होता जा रहा है। युवा आबादी वाला देश बनता जा रहा है।

भारत के प्रति बढ़ा दुनिया का आकर्षण

उन्होंने कहा, दूसरी तरफ मैं देख रहा हूं जिस प्रकार विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। विश्व भारत के टैलेंट का महत्व समझ रहा है। हमारे पास आज दुनिया का बहुत ही अहम टैलेंट पूल है। युवा टैलेंट पूल है, जिसके पास सपने, संकल्प और सामर्थ्य है। यानी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।

पीएम मोदी ने खरगे की उम्र को लेकर कसा तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे बोलना चाहें तो बोल सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं।


Next Story