Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फिल्म निर्माता रोहित के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता! हिरासत में14वां आरोपी

Shilpi Narayan
21 March 2026 10:51 PM IST
फिल्म निर्माता रोहित के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता! हिरासत में14वां आरोपी
x

मुंबई। रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में अब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी एसटीएफ की मदद से उत्तर प्रदेश में 14वें आरोपी गोलू पंडित को हिरासत में ले लिया है। अब उसे मुंबई लाया जा रहा है और कल अदालत में पेश किया जाएगा।

14वें आरोपी की गिरफ्तारी

बता दें कि मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 14वें आरोपी की गिरफ्तारी मामले की जांच में एक और अहम कदम है। अधिकारी रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े इस मामले में कथित तौर पर शामिल लोगों का पता लगाने में लगातार जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के शहर पहुंचने के बाद ही इस गिरफ्तारी और आरोपी की भूमिका के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आने की संभावना है।

12 लोगों को गिरफ्तार किया था

बता दें कि मुंबई पुलिस ने 1 फरवरी को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। इस मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर कर रही हैं। जुहू इलाके में हुई इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसके बाद अब इस गैंग से जुड़े संबंधों की भी जांच की जा रही है।

Next Story