Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फतेहपुर में ऐतिहासिक मकबरा स्थल पर हुए बवाल के बाद पुलिस एक्शन मोड में, 160 के खिलाफ केस दर्ज, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

Anjali Tyagi
12 Aug 2025 12:36 PM IST
फतेहपुर में ऐतिहासिक मकबरा स्थल पर हुए बवाल के बाद पुलिस एक्शन मोड में, 160 के खिलाफ केस दर्ज, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
x
हिंदू संगठन इस मकबरे को हजारों साल पुराना भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं।

फतेहपुर। फतेहपुर में मकबरे के मंदिर होने का दावे के चलते जमकर बवाल और पथराव हुआ। हिंदू संगठनों ने धार्मिक स्थल पर 20 मिनट तक कब्जा जमाए रखा। इस दौरान मजारों और कब्रों में तोड़फोड़ की गई। धार्मिक स्थल पर भगवा लहराया। मामले में 10 नामजद समेत 160 पर केस दर्ज किया गया है।

10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

फतेहपुर में ऐतिहासिक मकबरा स्थल पर हुए बवाल के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 नामजद और 150 अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर जबरन मकबरे में घुसने, तोड़फोड़ करने और शांति भंग करने का आरोप है। सदर कोतवाली में दर्ज हुई एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 190, 191(2), 191(3), 196, ३०१ सहित संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और 7 CLA एक्ट भी शामिल किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित कर दी हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फतेहपुर में तोड़ दिया गया मकबरा

फतेहपुर में मकबरा विवाद को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मकबरे पर चढ़कर भगवा झंडा फहराकर जमकर तोड़फोड़ की। वहीं दूसरे पक्ष से मुस्लिम समुदायों के लोगों ने पथराव किया। दोनों पक्षों को लोग आमने-सामने आ गए जिसके बाद पुलिस हालात कंट्रोल करने में जुट गई।

बता दें कि यूपी के फतेहपुर जिले के अबू नगर मोहल्ले में एक मंदिर और मकबरे को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठन इस मकबरे को हजारों साल पुराना भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं। वे इस मकबरे में पूजा-पाठ करने पर अड़े हैं। जबकि, मुस्लिम पक्ष इसे नवाब अब्दुल समद का मकबरा बता रहा है।

कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी...

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "अगर कोई व्यक्ति आपको उकसाने की कोशिश करता है, तो उसकी जानकारी सीधे मुझे दें। कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।" उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी शांति और सामाजिक सौहार्द्र में विश्वास रखती है, और ऐसे किसी भी प्रयास का समर्थन नहीं करती जिससे माहौल खराब हो।

क्या है हिंदू पक्षों का दावा

हिंदू पक्षों ने फतेहपुर के आबूनगर के रेडइया इलाके में मौजूद नवाब अब्दुल समद मकबरे पर ठाकुर जी का मंदिर होने का दावा किया था। उन्होंने दावा किया था कि ढांचे के अंदर त्रिशूल और कमल जैसे प्रतीक हिंदू मंदिर के प्रतीक हैं और वे किसी मकबरे में कभी नहीं पाए जाते।

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने हिंदू महासभा को घेरा

बता दें कि फतेहपुर मकबरा विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी की बेहद तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है फतेहपुर में हिंदू महासभा के लोगों ने मकबरा को शहीद कर दिया। हिंदू महासभा के लोगों को कानून हाथ में लेने की इजाजत किसने दी। फतेहपुर का मकबरा विवाद मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। मौलाना ने हिंदू महासभा के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौलाना ने मकबरा बबाल के गुनहगार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी मुस्लिम धर्मगुरु हैं।

Next Story