Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लैंबोर्गिनी केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Anjali Tyagi
12 Feb 2026 10:22 AM IST
लैंबोर्गिनी केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार
x

कानपुर। कानपुर के बहुचर्चित लैंबोर्गिनी हादसे के मामले में पुलिस ने बंशीधर टोबैको के मालिक केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई हादसे के लगभग चार दिन बाद आज हुई है। फरार रहने के बाद पुलिस की एसओजी (SOG) टीम ने शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया गया।

गंभीर हादसा हुआ था

रविवार को ग्वालटोली के वीआईपी रोड पर ₹10-12 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार ने एक ऑटो और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी, जिसमें 6 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में मिश्रा परिवार ने दावा किया था कि गाड़ी 'मोहन' नाम का ड्राइवर चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुष्टि की कि ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा ही थे।

पुलिस पर कार्रवाई

मामले में लापरवाही बरतने और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के कारण ग्वालटोली थाना प्रभारी (SHO) संतोष गौड़ को लाइन हाजिर किया जा चुका है। शिवम मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125 (जीवन को खतरे में डालना) और 324 (4) (खतरनाक साधनों से चोट पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Story