Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं...मिजोरम को पीएम मोदी की सौगात, कहा-मिजोरम के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन

Shilpi Narayan
13 Sept 2025 10:55 AM IST
राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं...मिजोरम को पीएम मोदी की सौगात, कहा-मिजोरम के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन
x

मिजोरम। पीएम मोदी आज पूर्वोत्तर के कई राज्यों के दौरे पर पहुंचे हैं। इस क्रम में पीएम मोदी सबसे पहले मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे। यहां वह बैराबी-सैरांग रेल लाइन सहित अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी आइजोल के निकट लेंगपुई एयरपोर्ट से परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जनसभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर हूं।

मिजोरम के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है

पीएम मोदी ने यहां आइजोल में कहा कि मिजोरम के अद्भुत लोगों को नमस्कार। मैं सर्वोच्च देवता पथियन को नमन करता हूं, जो नीले पहाड़ों की इस खूबसूरत धरती पर नजर रखते हैं। मैं मिजोरम में एयरपोर्ट पर पहुंच गया हूं। लेकिन दुर्भाग्य से, खराब मौसम के कारण मैं आइजोल में आपसे मिलने नहीं आ पा रहा हूं। फिर भी, मैं यहां से आपके स्नेह को सचमुच महसूस कर सकता हूं। चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या राष्ट्र निर्माण, मिजोरम के लोगों ने काफी योगदान दिया है। मिजोरम के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है, आइजोल अब रेल मानचित्र पर आ गया है।

हमारा नजरिया बिल्कुल अलग

पीएम मोदी लंबे समय से हमारे देश में कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं। उनका ध्यान हमेशा उन जगहों पर रहा जहां ज्यादा वोट और सीटें थीं। मिजोरम जैसे राज्यों सहित पूरे पूर्वोत्तर को इस रवैये से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन हमारा नजरिया बिल्कुल अलग है। जो पहले उपेक्षित थे, वे अब सबसे आगे हैं। जो कभी हाशिए पर थे, वे अब मुख्यधारा में हैं। यह सिर्फ एक रेल संपर्क नहीं है, बल्कि यह बदलाव की जीवनरेखा है। यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। मिजोरम के किसान और व्यवसाय देश भर के ज्यादा बाजोरों तक पहुंच सकेंगे। लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे।

आज से आइजोल भारत के रेल मानचित्र पर होगा

वहीं पीएम ने आगे कहा कि इससे पर्यटन, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। आज से आइजोल भारत के रेल मानचित्र पर होगा। कुछ वर्ष पहले, मुझे आइजोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला था और आज, हम इसे देशवासियों को समर्पित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। दुर्गम रास्तों सहित कई चुनौतियों को पार करते हुए, यह बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन अब साकार हो गई है। हमारे इंजीनियरों के कौशल और हमारे कार्यकर्ताओं के जज्बे ने इसे संभव बनाया है। हमारे दिल हमेशा से एक-दूसरे से सीधे जुड़े रहे हैं। पहली बार, मिजोरम का सैरांग राजधानी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से सीधे जुड़ेगा।

Next Story