Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चुनाव से पहले सियासी घमासान: हुमायूं कबीर का कथित स्टिंग वीडियो जारी, TMC ने लगाया आरोप! कहा- 1000 करोड़ की BJP से हुई डील...

Aryan
9 April 2026 7:09 PM IST
चुनाव से पहले सियासी घमासान: हुमायूं कबीर का कथित स्टिंग वीडियो जारी, TMC ने लगाया आरोप! कहा- 1000 करोड़ की BJP से हुई डील...
x
TMC ने इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने की मांग की है।

कोलकता। पश्चिम बंगाल की सियासी में हलचल तेज हो गई है। दरअसल TMC ने हुमायूं कबीर से जुड़ा एक कथित स्टिंग ऑपरेशन वीडियो जारी किया है। पार्टी ने दावा किया है कि इस वीडियो में कबीर और बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच करोड़ों रुपये की डील की बातचीत हुई है। वहीं, इस मामले को लेकर TMC ने जांच की मांग की है।

वीडियो में किया गया दावा

TMC ने कहा कि जारी किए गए वीडियो में हुमायूं कबीर कथित तौर पर 1000 करोड़ रुपये की डील की बात करते नजर आ रहे हैं, जिसमें 300 करोड़ रुपये एडवांस देने का भी जिक्र किया गया है।

बड़े नेताओं का लिया गया नाम

पार्टी का आरोप है कि इस कथित डील में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और पीएमओ का नाम भी शामिल है।

TMC ने किया खुलासा

इस मामले को लेकर TMC नेताओं फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास और कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे 'बड़ा खुलासा' किया. उन्होंने कहा कि यह वीडियो बेहद गंभीर है और इससे बड़े राजनीतिक गठजोड़ की साजिश का संकेत मिलता है.

ED जांच बिठाने की मांग

TMC ने इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इतने बड़े वित्तीय लेन-देन के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

हुमायूं कबीर ने किया पलटवार

टीएमसी के आरोपों का हुमायूं कबीर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'वो स्टिंग ऑपरेशन AI से बनाया गया है। यह सब कुछ TMC के इशारे पर हुआ है।

कांग्रेस नेता ने लगाया आरोप

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हुमायूं कबीर किसके लिए काम कर रहे हैं? उनके पास इतना पैसा कहां से आया कि वे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं? लोगों को गुमराह कौन कर रहा है, लोग इस पर जरूर विचार करेंगे।

गौरतलब है कि TMC ने इसे पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़ी साजिश बताया है और दावा किया है कि यह एक बड़ा राजनीतिक खेल है।

Next Story