
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- राज्यसभा चुनाव के लिए...
राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच सियासत तेज! वोट डालने जेल से पहुंचे अनंत सिंह, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। वहीं इसमें सबकी निगाहें खासकर बिहार, हरियाणा और ओडिशा पर है जहां रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होना था जिसमें से 26 कैंडिडेट पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों पर आज वोटिंग है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। वह जेल से वोट डालने के लिए विधानसभा गए हैं।
नतीजे 4 बजे किए जाएंगे घोषित
बिहार के सभी 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और नतीजे 5 बजे घोषित किए जाएंगे। बिहार विधानसभा में तमाम विधायक पहुंच गए हैं और लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं। बिहार JDU के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि NDA को बस औपचारिक रूप से जीत की घोषणा करनी है। 101% हमारी जीत पक्की है। विपक्ष चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले, वोटिंग NDA के पक्ष में ही हो रही है। सभी पांचों सीटें NDA के पक्ष में ही जाएंगी।
विपक्ष एकजुट नहीं है
वहीं राज्यसभा चुनाव पर बिहार के मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार में एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार चुनाव जीतने जा रहे हैं। विपक्ष एकजुट नहीं है, उनके विधायकों को जबरन होटलों में बंद करके रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे। विपक्ष के कई विधायक भी हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करने जा रहे हैं। यह आपको नतीजों में देखने को मिलेगा।
RJD को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं
हालांकि राज्यसभा चुनावों पर बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और NDA के सभी उम्मीदवार जीतेंगे। RJD विधायकों को एक होटल में रखे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं।




