
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पूजा हेगड़े आज कर रही...
पूजा हेगड़े आज कर रही हैं अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट ! इस खास अंदाज में एक्ट्रेस ने मनाया जश्न, इस फिल्म में आएंगी नजर

मुंबई। अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन एक सादगी भरे कार्यक्रम से मनाया है। वहीं उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन खास बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की खास झलकियां शेयर की है।
वहीं अभिनेत्री का सोशल मीडिया पोस्ट आने के बाद उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। पूजा हेगड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन का जश्न थोड़े से काम और ढेर सारे प्यार के साथ शुरू हुआ।
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री को जन्मदिन से एक दिन पहले एक सरप्राइज मिला। जब वह हैदराबाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, तो कुछ पैपराजी ने उन्हें एक छोटा सा केक देकर रोक लिया।
वहीं इस दौरन उन्होंने पोज देते हुए कहा कि बहुत प्यारा, शुक्रिया। आप लोग मेरा जन्मदिन पहले ही मना रहे हैं। आपको भी केक खाना चाहिए।
पूजा हेगड़े के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उन्हें डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में लिया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और कई अन्य कलाकार हैं।
इसके अलावा अभिनेत्री राजनीतिक एक्शन थ्रिलर 'जन नायकन' में विजय के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी देओल भी हैं। साथ ही वह रोमांटिक ड्रामा 'डीक्यू 41' में नजर आने वाली हैं।