Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पूनम ढिल्लो की बेटी खूबसूरती में देती हैं मां को टक्कर! जानें पलोमा ढिल्लो के बारे में, जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर गिराती है बिजली

Shilpi Narayan
24 Sept 2025 8:30 PM IST
पूनम ढिल्लो की बेटी खूबसूरती में देती हैं मां को टक्कर! जानें पलोमा ढिल्लो के बारे में, जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर गिराती है बिजली
x



मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लो को आज भी कई लोग अपनी पीढ़ी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानते हैं। पूनम ढिल्लो 1978 की मिस इंडिया पेजेंट की विनर रही थीं। उनका फिल्मी करियर भी काफी सक्सेसफुल रहा।


पूनम ढिल्लों बेटी पलोमा ढिल्लो खूबसूरती में देती है मां को टक्कर। पालोमा बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा 30 साल की हैं। उनका जन्म मुंबई में 15 नवंबर 1995 में हुआ था।


पालोमा ने मॉडलिंग पहले की दुनिया में कदम रखा था। साथ ही उन्हें डांस का भी बहुत शौक है। साल 2023 में उन्होंने राजश्री पोडक्शंस की फिल्म दोनों से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके को-स्टार सनी देओल के बेटे राजवीर देओल थे।


हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी। पालोमा अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं और इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। पालोमा काफी फिटनेस फ्रीक हैं। वहीं वे अपनी डांसिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।


वैसे तो पालोमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 83.6K फॉलोअर्स हैं। पालोमा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर तहलका मचाते रहती हैं।


पालोमा को उनकी मां पूनम से खूबसूरती विरासत में मिली है। वे हर लुक में कहर बरपाती हैं। पालोमा का हर अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है। इस ब्लैक आउटफिट में भी पालोमा बिजलियां गिरा रही हैं

Next Story